
मुनिकीरेती
उत्तराखण्ड शासन के शहरी विकास अनुभाग-03 ने टिहरी गढ़वाल जिले की नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती के लिए तीन नए सदस्यों के मनोनयन की अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना राज्यपाल के आदेशानुसार उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ल द्वारा 23 जुलाई 2026 को जारी की गई।
श्री राजकुमार जखमोला (निवासी: मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल)
श्री अर्चित पाण्डे (निवासी: मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल)
श्री वीरेन्द्र सिंह चौहान (सुपुत्र: श्री अवतार सिंह चौहान, निवासी: मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल)
उत्तराखण्ड शासन ने इस अधिसूचना की प्रतिलिपि राजकीय मुद्रणालय, रूड़की को आगामी असाधारण गजट के विधायी परिशिष्ट में प्रकाशित करने तथा संबंधित विभागों को प्रतियां उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। नगर पालिका परिषद मुनि की रेती में नए मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति से क्षेत्र में स्थानीय विकास कार्यों और जनसमस्याओं के निस्तारण में और तेज़ी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
क्या बोले अर्चित पाण्डे
नामित सभासद की जिम्मेदारी मिलने के बाद अर्चित पांडे ने बताया कि वह इस नई जिम्मेदारी को लेकर बेहद ज्यादा उत्साहित हैं। क्षेत्र के विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। अर्चित पांडे को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने उनको बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर अर्चित पांडे के साथ अन्य सदस्यों की फोटो वायरल कर बधाई देने वालों की कतार देखी जा रही है। क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद है कि तीन मनोनीत सभासदों के क्षेत्र में सक्रिय होने से विकास की गंगा तेजी से बहेगी।
