
ऋषिकेश
ऋषिकेश के निकट तपोवन क्षेत्र के एनबी होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक होटल परिसर से धुएं का गुबार और आग की भयंकर लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई। लेकिन टिहरी पुलिस और फायर सर्विस के जवानों की मुस्तैदी ने एक बहुत बड़े हादसे को होने से रोक लिया।
🔥 दीपावली की तैनाती बनी वरदान
त्योहारों के चलते तपोवन और मुनि की रेती क्षेत्र में पहले से मुस्तैद नरेंद्र नगर की 2 और ऋषिकेश की 1 फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। धधकती आग और धुएं के गुबार के बीच फायर फाइटर्स ने बिना अपनी जान की परवाह किए होटल के अंदर प्रवेश किया।
🛡️ मौत के मुंह से निकाले गए 3 लोग
होटल के भीतर 3 लोग आग और धुएं के बीच फंस चुके थे। फायर ब्रिगेड के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। यदि टीम पहुंचने में थोड़ी भी देर करती, तो भयानक त्रासदी हो सकती थी। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।

📢 एसपी टिहरी की सख्त अपील
हादसे पर काबू पाने के बाद टिहरी पुलिस ने होटल व्यवसायियों और स्थानीय निवासियों को सख्त हिदायत जारी की है:
त्योहारों के सीजन में फायर सेफ्टी के उपकरणों को दुरुस्त रखें।
होटल और व्यावसायिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों से कोई समझौता न करें।
किसी भी इमरजेंसी में तुरंत 112 या फायर सर्विस को कॉल करें।
