
ऋषिकेश
आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम के तहत आयोजित एक भव्य समारोह में धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन को लेकर सार्थक संवाद हुआ। कार्यक्रम के दौरान पूज्य भागवताचार्यों एवं विद्वतजनों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया और घोषणा पत्र पर विचार-विमर्श कर उनके बहुमूल्य सुझाव आमंत्रित किए गए।
कार्यक्रम के संयोजक जयेंद्र रमोला ने कहा कि धर्माचार्य एवं विद्वतजन भारतीय संस्कृति, संस्कारों और सनातन परंपराओं के सच्चे संवाहक हैं। आने वाली पीढ़ियों में नैतिक मूल्यों का संचार करने और समाज को सही दिशा देने में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि ‘आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा’ अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग की बात सुनना और जनभावनाओं के अनुरूप सकारात्मक कार्य करना है। संतों और विद्वानों के मार्गदर्शन से संस्कृति संरक्षण का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

समारोह को संबोधित करते हुए भागवताचार्य एवं प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पूर्वाल ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नैतिकता, सद्भाव और मानवता का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। धर्म और समाज के बीच ऐसा संवाद नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने में मददगार साबित होगा।
समारोह में ये गणमान्य रहे उपस्थित:
कार्यक्रम में आचार्य दया कृष्ण, आचार्य अमित कोठारी, आचार्य वेद किशोर सिलसवाल, आचार्य देवेंद्र उनियाल, आचार्य जगमोहन मिश्रा, आचार्य जितेंद्र, आचार्य केशव बहुगुणा, आचार्य ललित त्रिपाठी, आचार्य मनीराम पैन्यूली, आचार्य मनोहर पांडे, आचार्य मनोज चमोली, आचार्य मनोज गैरोला, आचार्य मोहन भट्ट, आचार्य नागेंद्र भद्री, आचार्य नरेंद्र सकलानी, आचार्य पंकज रयाल, आचार्य पुरुषोत्तम राणाकोटी, आचार्य राकेश प्रसाद बहुगुणा, आचार्य शिव प्रसाद सेमवाल, आचार्य सुभाष डोभाल, आचार्य सुनील भट्ट, आचार्य गिरीश पांडे, आचार्य सुरेंद्र भट्ट, आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल, आचार्य शंकर प्रसाद गैरोला, आचार्य दीपक कृष्ण कुलियाल, आचार्य राजेश जोशी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, पूर्व शिक्षक मदन शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश सिंह, बृज भूषण बहुगुणा, हिमांशु कश्यप सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
