देहरादून
राजधानी देहरादून की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और पुलिस महकमे में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार नागरिक पुलिस के कुल 53 निरीक्षकों (Inspector), उप-निरीक्षकों (Sub-Inspector) और अपर उप-निरीक्षकों के स्थानांतरण व नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
प्रमुख निरीक्षकों एवं थाना प्रभारियों की नई जिम्मेदारियां:
- निरीक्षक विनोद गुसाईं: प्रभारी निरीक्षक थाना पटेलनगर से प्रभारी निरीक्षक थाना डालनवाला।
- निरीक्षक नरेश राठौर: प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर से प्रभारी निरीक्षक थाना पटेलनगर।
- निरीक्षक संतोष कुंवर: प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट।
- निरीक्षक नरेन्द्र गहलावत: प्रभारी निरीक्षक थाना डालनवाला से प्रभारी निरीक्षक थाना मसूरी।
- निरीक्षक देवेन्द्र चौहान: प्रभारी निरीक्षक थाना मसूरी से प्रभारी निरीक्षक थाना नेहरूकालोनी।
- निरीक्षक प्रदीप रावत: प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पु०का०।
उप-निरीक्षकों के महत्वपूर्ण तबादले:
- मोहन सिंह: थानाध्यक्ष क्लेमेन्टटाउन से थानाध्यक्ष रायवाला।
- लोकपाल परमार: थानाध्यक्ष सेलाकुई से थानाध्यक्ष क्लेमेन्टटाउन।
- गिरीश नेगी: एसआईएस शाखा से थानाध्यक्ष प्रेमनगर।
- शैंकी कुमार: थानाध्यक्ष बसन्तविहार से थानाध्यक्ष सेलाकुई।
- मनोज नौटियाल: थानाध्यक्ष नेहरूकालोनी से थानाध्यक्ष सहसपुर।
- अमित शर्मा: चौकी प्रभारी झाझरा से थानाध्यक्ष बसन्तविहार।
चौकी प्रभारियों का फेरबदल:
- प्रधुमन नेगी: थाना प्रेमनगर से चौकी प्रभारी झाझरा (थाना प्रेमनगर)।
- प्रवीण सैनी: चौकी प्रभारी कुठालगेट से चौकी प्रभारी सब्बावाला (थाना सहसपुर)।
- अरविन्द पंवार: चौकी प्रभारी सब्बावाला से चौकी प्रभारी कुठालगेट (थाना राजपुर)।
- आशीष कुमार: व०उ०नि० थाना नेहरूकालोनी से चौकी प्रभारी बाजार पटेलनगर।
- वैभव गुप्ता: चौकी प्रभारी कुल्हाल से चौकी प्रभारी जाखन (थाना राजपुर)।
- सूरज कण्डारी: चौकी प्रभारी जाखन से चौकी प्रभारी कुल्हाल (थाना वि०नगर)।
- मुकेश थलेडी: व०उ०नि० थाना प्रेमनगर से चौ०प्र० आईएसबीटी ऋषिकेश।
महिला अधिकारियों के तबादले:
- वदना नेगी: पुलिस लाइन से थाना सहसपुर।
- संयोगिता रावत: थाना मसूरी से एसआईएस शाखा पु०का०।
- रजनी चमोली: एसआईएस शाखा से थाना कोतवाली नगर।
- शालू धारीवाला: थाना कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा।
- अनीता बिष्ट: थाना डालनवाला से थाना राजपुर।
- रश्मि रावत: थाना नेहरूकालोनी से थाना मसूरी।
- पिंकी पंवार: थाना रायपुर से थाना रानीपोखरी।
- कमलेश लता: म०अ०उ०नि० थाना प्रेमनगर से थाना सहसपुर।
पूर्व आदेशों में संशोधन (निरस्तीकरण):
- मनवर नेगी (उ०नि०): 7-7-26 के आदेश द्वारा थाना रायवाला से प्रेमनगर किया गया स्थानान्तरण निरस्त कर अब थाना डोईवाला तैनात किया गया है।
- सुधा बिष्ट (म०उ०नि०): 7-7-26 के आदेश द्वारा थाना सहसपुर से डोईवाला किया गया स्थानान्तरण निरस्त कर अब थाना कैंट भेजा गया है।
विभाग की ओर से सभी स्थानांतरित अधिकारियों व कर्मचारियों को अविलंब अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


