
ऋषिकेश
बीती 31 अक्टूबर को आयोजित लायंस क्लब डिवाइन के भव्य दिवाली मेले के लकी ड्रॉ विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। विजेताओं के नामों का ऐलान होते ही प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लकी ड्रॉ में नितिन पुरोहित ने प्रथम पुरस्कार के रूप में बाइक अपने नाम की।
घोषित परिणामों के अनुसार, द्वितीय पुरस्कार (टीवी) अशोक नौटियाल, तृतीय पुरस्कार (रेफ्रिजरेटर) राजेश कुमार, चतुर्थ पुरस्कार (वॉशिंग मशीन) अजय रयाल तथा पंचम पुरस्कार (गद्दे/मैट्रेस) संजय शर्मा ने जीता।
इस अवसर पर लायंस क्लब डिवाइन के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा आयोजित दिवाली मेले का उद्देश्य केवल मनोरंजन और उत्सव मनाना नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़ना और समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना है।
ललित मोहन मिश्र ने क्लब के सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लायंस क्लब डिवाइन लगातार जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा में वित्तीय सहायता, बुजुर्गों की सेवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। समाज के सक्षम लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
उन्होंने मेले को सफल बनाने के लिए शहरवासियों, अतिथियों, प्रायोजकों और क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान शिवम अग्रवाल, अक्षत चौहान, कमल नारंग, महेश किंगर, विकास ग्रोवर, विनीत चावला, दिनेश अरोरा, उद्योगपति लोकेश माखिजा और गौरव सहित क्लब के कई सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
