ऋषिकेश
सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के सदस्य अमित सूरी ने अपने सुपुत्र मानव सूरी का जन्मदिन एक अनोखे और सराहनीय अंदाज में मनाया। उन्होंने इस खास अवसर को प्राथमिक विद्यालय नंबर 8 के स्कूली बच्चों के साथ साझा कर खुशी मनाई। जन्मदिन के इस उत्सव के दौरान विद्यालय के बच्चों को पिज्जा और फ्रूटी का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान क्लब के

पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिरकत कर बालक मानव को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में क्लब कोऑर्डिनेटर ललित मोहन मिश्रा, क्लब डायरेक्टर महेश किंगर, अध्यक्ष शिवम अग्रवाल, सचिव अक्षत चौहान, कोषाध्यक्ष कमल नारंग, लोकेश अग्रवाल, विकास ग्रोवर और अंकित कालरा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में मौजूद सभी क्लब सदस्यों ने मानव सूरी को जन्मदिन की बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल व सफल भविष्य की कामना की।

