हरिद्वार
कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार ने जिले के उपनिरीक्षकों (Sub-Inspectors) के स्थानांतरण किए हैं। इस नए फेरबदल के तहत कई थानों के वरिष्ठ उपनिरीक्षकों (SSI) की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।
जारी सूची के अनुसार अधिकारियों की नई तैनातियां इस प्रकार हैं:
- उ0नि0 जी०डी० भट्ट — व0उ0नि0 कोतवाली नगर से व0उ0नि0 कोतवाली भगवानपुर
- उ0नि0 नन्द किशोर ग्वाडी — व0उ0नि0 कोतवाली रानीपुर से व0उ0नि0 कोतवाली नगर
- उ0नि0 लखपत बुटोला — ए०एन०टी०एफ० (ANTF) शाखा से व0उ0नि0 कोतवाली रानीपुर
- उ0नि0 रमेश सैनी — व0उ0नि0 कोतवाली भगवानपुर से व0उ0नि0 कोतवाली झबरेड़ा
- उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी — व0उ0नि0 कोतवाली झबरेड़ा से कोतवाली रुड़की
- उ0नि0 राजेश बिष्ट — व0उ0नि0 कोतवाली कलियर से व0उ0नि0 कोतवाली लक्सर
- उ0नि0 नितिन चौहान — व0उ0नि0 कोतवाली लक्सर से व0उ0नि0 कोतवाली कलियर
- उ0नि0 मनोज गैरोला — व0उ0नि0 कोतवाली बहादराबाद से व0उ0नि0 कोतवाली कनखल
- उ0नि0 अशोक सिरसवाल — कोतवाली रुड़की से व0उ0नि0 कोतवाली बहादराबाद
कप्तान की ओर से सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
