ऋषिकेश
ऋषिकेश के श्यामपुर स्थित लक्कड़घाट रोड पर एक वेडिंग पॉइंट में नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. के. एस. राणा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह में जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल और पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सारस्वत, प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला, प्रदेश सचिव एडवोकेट राकेश सिंह और सोहन लाल रतूड़ी को शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला व विजयपाल ने नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष सचवीर भंडारी, सरदार गुरविंदर सिंह गुर्री, जिला महासचिव श्रीमती कमलेश शर्मा, गजेंद्र विक्रम शाही, सूरज भट्ट, जिला प्रवक्ता रजनीकांत रंजन सहित ओबीसी ऋषिकेश नगर पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने विचार रखे
पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण: संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। सभी पदाधिकारी आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुटता के साथ जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाएं।

जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल व भगवती सेमवाल: नई जिम्मेदारियों से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है। पार्टी की विचारधारा और जनहित की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निष्ठा से काम करना होगा।
डॉ. के. एस. राणा व सतीश रावत: जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान महानगर अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ चौधरी सुमित चौहान ने अपनी ओबीसी कार्यकारिणी की घोषणा की और नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों ने श्यामपुर ब्लॉक के नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर महंत विनय सारस्वत, विनोद चौहान, शीशपाल बिष्ट, रजनीकांत रंजन, सुरेश साहनी, अमिताभ प्रसाद, अभिनव सिंह मलिक, दीपेंद्र सिंह रौथान, कमल सिंह राणा, धर्मेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह पवार, रविंद्र दत्त उनियाल, गब्बर केंतुरा, देवेंद्र सिंह, शशि शरण, सुंदर सिंह सजवान, ऋषि कुमार सिंघल, सम्मोहन सिंह रावत, राजेंद्र गैरोला, रामकुमार भतालिए, गंभीर सिंह गुलियाल, विजय सिंह, सुरेश खरोला, विनोद रौथान, चंद्रकांत जोशी, विद्यावती, नजमा, मोहम्मद आलम, प्रशांत शर्मा, दीपक थापा, मुख्तार आलम, गुरविंदर सिंह, मनीष व्यास, राजेश सजवान, आदित्य झा, मीना थापा, रजनी और शकुंतला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
