
नैनीताल
उत्तराखंड के नैनीताल स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में हाल ही में लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने पहुंचकर बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ स्थानीय पुलिस बल और अन्य लोग भी मौजूद रहे।
सामने आए वीडियो में मैथिली ठाकुर और पुलिसकर्मी बेहद उत्साह के साथ पारंपरिक और धार्मिक गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे “धीरे-धीरे गंगा मैया, धीरे-धीरे बहना” और “डम-डम डमरू बाजे रे…” जैसे सुंदर भजनों की पंक्तियां गुनगुना रही हैं, जिसमें उनके साथ मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मी भी बड़े आनंद के साथ तालियां बजाकर उनका साथ दे रहे हैं।
कैंची धाम के प्रांगण में फिल्माया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग और उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो के अंत में सभी ने मिलकर “हर-हर महादेव” और “शंकर भगवान की जय” के जयकारे भी लगाए।
