ऋषिकेश
अखिल भारतीय सनातन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. राजे नेगी ने आध्यात्मिक फीचर फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में अब तक टैक्स फ्री न किए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
डॉ. नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा का स्वागत किया गया था, लेकिन अभी तक इसका औपचारिक शासनादेश जारी न होने से श्रद्धालुओं और सनातन समाज में निराशा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फिल्म केवल मनोरंजन न होकर भारतीय संस्कृति और बाबा नीम करौली जी महाराज की प्रेरणादायी शिक्षाओं पर आधारित है।
बाबा नीम करौली जी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए डॉ. नेगी ने प्रदेश सरकार से मांग की कि घोषणा को शीघ्र अमल में लाकर शासनादेश जारी किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रेरणादायक फिल्म को देख सकें।
