

ऋषिकेश
ऋषिकेश के शिवाजीनगर क्षेत्र में स्थित एक मकान से संदिग्ध परिस्थितियों में लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित की पत्नी ने तीज के त्योहार के अवसर पर पहनने के लिए लॉकर से गहने निकालने की कोशिश की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीज के लिए गहने निकालने पर हुआ खुलासा
कोतवाली पुलिस के अनुसार, शिवाजीनगर ऋषिकेश निवासी अमित राजपूत ने तहरीर देकर बताया कि 13 अगस्त को उनकी पत्नी ने तीज के अवसर पर पहनने के लिए बेड के बॉक्स से जेवरात का डिब्बा निकाला। जब उन्होंने बॉक्स खोला, तो उसमें रखे सोने का हार, अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र और अन्य महंगे गहने गायब थे।
पुलिस कर रही CCTV खंगालने का काम
एम्स चौकी प्रभारी देवेंद्र पवार ने जानकारी दी कि पीड़ित अमित एक निजी लैब में कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी एम्स ऋषिकेश में नौकरी करती हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
