

देहरादून
देहरादून जिले में लगातार हो रही तीव्र वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 17 अगस्त 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 18 अगस्त के मध्याह्न तक जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। इसके लिए जिले में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।
मौसम के इस रुख और संभावित आपदा के जोखिम को देखते हुए जिलाधिकारी/अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, डॉ. आशीष चौहान ने सुरक्षा के दृष्टिगत 18 अगस्त 2026 (मंगलवार) को जिले के कक्षा 01 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
