

ऋषिकेश
कांवड़ मेले में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर ऋषिकेश तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में 10 और 11 अगस्त को शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश, कुमकुम जोशी ने 9 अगस्त 2026 को आधिकारिक कार्यालय आदेश जारी किया है।
छुट्टी की तिथियां: 10 अगस्त 2026 और 11 अगस्त 2026
प्रभावित कक्षाएं: कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक।
प्रभावित विद्यालय: कांवड़ यात्रा मार्ग में स्थित सभी शासकीय (सरकारी), अशासकीय सहायता प्राप्त एवं अशासकीय मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान।
प्रभावित क्षेत्र:
नगर निगम ऋषिकेश
गुमानीवाला
श्यामपुर-खैरीखुर्द
रायवाला
सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया फैसला
ज़िलाधिकारी देहरादून के पूर्व आदेश तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी डोईवाला के पत्रांक के क्रम में तहसील ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस निर्देश का पालन तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किया जाए।
