

ऋषिकेश
नीलकंठ की कावड़ यात्रा के बीच ऋषिकेश में आज पुलिस की नाकेबंदी को तोड़ते हुए कांवड़ियां शहर के अंदर घुस गए है। इससे शहर में जगह-जगह कांवड़ियों के दुपहिया वाहनों से सड़के पैक हो गई है। चौक चौराहों पर स्थिति ऐसी बनी है कि कई घंटे तक वाहन अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहे है। इस दौरान ध्वनि प्रदूषण का ऐसा विस्फोट देखने को मिला जिसने लोगों के कान के पर्दे तक हिला दिए है। यह विस्फोट कांवड़ियों के वाहनों से निकले साइलेंसर की आवाज और लगातार बजाए जा रहे प्रेशर हॉर्न की वजह से हो रहा है। बता दे कि ट्रैफिक जाम हुआ तो चौक चौराहों पर तैनात पुलिस मशक्कत करती तो दिखाई दी, लेकिन उनकी कम संख्या और संकरी सड़के ट्रैफिक जाम से राहत नहीं दिला पा रही है। भरी गर्मी में लोकल लोग ट्रैफिक जाम से पसीना पसीना होते हुए भी दिखाई दिए है। चंद्रभागा पुल पर एंबुलेंस भी ट्रैफिक जाम का शिकार होती हुई नजर आई है। नटराज चौक, चंद्रभागा पुल, मुनिकीरेती और लक्ष्मण झूला में वाहनों के पहिये फिलहाल गति पकड़ते हुए दिखाई नही दे रहे है। पुलिस का कहना है कि व्यवस्था बनाने की पूरी कोशिश जारी है। आप भी अगर ऋषिकेश बाजार आने की सोच रहे हैं तो पहले इन तस्वीरों को देख लीजिए फिर बाजार आने का फैसला कीजिए।
