
ऋषिकेश
लक्ष्मणझूला पुलिस ने परमार्थ निकेतन स्थित सर्वेश्वर भगवान मंदिर में हुई चोरी की घटना का अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए चांदी के छत्र और एक लाख 32 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान सर्वेश पवार ने बताया कि बीती 13 जून को परमार्थ निकेतन स्थित सर्वेश्वर भगवान मंदिर से अज्ञात चोर द्वारा चांदी के छत्र और पूजा के बर्तन चोरी करने के संबंध में कोतवाली लक्ष्मणझूला में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों की मदद से गहन जांच की। अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया। जिसके पहचान नरेंद्र सिंह राणा निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। जिसे पुलिस में कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल के मुताबिक इस त्वरित और सफल कार्रवाई पर परमार्थ निकेतन मंदिर के पदाधिकारियों और स्थानीय जनता ने पुलिस की प्रशंसा की है। इस सफलता में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल, उप निरीक्षक नवीन पुरोहित, हेड कांस्टेबल सुवर्धन, दिनेश दिलवाल, बलवीर और प्रतीक चौधरी की मुख्य भूमिका रही।
