
हरिद्वार
हरिद्वार की कोतवाली भगवानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने गिरोह के 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कुल 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट, लूट और चोरी जैसी संगीन धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं। बता दे कि क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस टीमों को विशेष दिशा-निर्देश दिए थे। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक और पारंपरिक पुलिसिंग का बेहतरीन तालमेल बिठाया। 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पिछले 5 वर्षों के दौरान जेल से छूटे शातिर वाहन चोरों का सत्यापन कर उनसे पूछताछ की। इसी कड़ी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बाइकों पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोका। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया कि ये बाइकें चोरी की हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर भगवानपुर, कलियर और बद्दी जिले से चोरी की गई मोटरसाइकिलों सहित कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद किए। पकड़े गए तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। जिनके नाम कुलदीप सैनी कुलदीप कुमार और मुनव्वर हैं।
