
देहरादून
उत्तराखंड पुलिस महकमे से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए एक बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार को पुलिस मुख्यालय द्वारा जनहित और रिक्त पदों के सापेक्ष 11 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के स्थानांतरण (तबादले) आदेश जारी किए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा आधिकारिक रूप से दी गई जानकारी के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को विभिन्न जनपदों, पुलिस वाहिनियों और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में खाली चल रहे पदों पर तैनात किया गया है।
पुलिस मुख्यालय मीडिया सेल के अनुसार यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। ताकि जनहित के कार्यों और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से जिलों में पुलिसिंग को नई ऊर्जा मिलेगी और लंबे समय से खाली चल रहे पदों पर अधिकारियों की तैनाती से पेंडिंग मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी। किस अधिकारी को कौन सी नई जिम्मेदारी मिली है, इसकी विस्तृत सूची देखे।
