Oplus_16908288
ऋषिकेश
ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने, हुक्का पीने और गंगा तट पर हुड़दंग मचाने के आरोप में 9 पर्यटकों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक का वाहन भी सीज कर दिया गया है। बता दे कि पुलिस लगातार क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों से अपील कर रही है कि वह मां गंगा की मर्यादा का उल्लंघन न करें। बावजूद इसके पर्यटक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार की टीम ने गंगा किनारे चेकिंग अभियान चलाया।

यहां चार पर्यटक गंगा किनारे हुक्का पीते हुए और तीन पर्यटक नहाने के दौरान हुड़दंग करते हुए पकड़े गए। दो पर्यटक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार हुए हैं। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि सभी पर्यटकों के खिलाफ नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पकड़े गए सभी पर्यटक हरियाणा और यूपी बिजनौर के हैं। एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने आम जनता से अपील की है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना एक गंभीर अपराध है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। मां गंगा की मर्यादा का भी पर्यटक ख्याल रखें

