
देहरादून
देहरादून कोतवाली नगर पुलिस ने सहारनपुर चौक स्थित एक निजी अपार्टमेंट में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए के खेल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 3 लाख 10 हजार रुपये की नकदी और अन्य जुआ सामग्री बरामद की है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों से पूछताछ में सामने आया कि जिस फ्लैट में जुआ चल रहा था, वह गिरफ्तार आरोपी रोशन लाल बंसल का है। वह अपने फ्लैट में अवैध रूप से लोगों को जुआ खिलवाता था और खुद भी इसमें शामिल रहता था। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर में जुआ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है जो तथ्य सामने आएंगे उसे आधार पर मामले में और कार्रवाई की जाएगी।
📌 प्रमुख जानकारियां
1. बरामदगी का विवरण
नकद धनराशि: 3,10,600 रुपये
ताश की गड्डियां: 04 गड्डी (208 पत्ते)
डाइस: 20 नग
2. प्रमुख गिरफ्तार आरोपी
रोशन लाल बंसल (निवासी: झंडा बाजार, देहरादून)
राकेश उर्फ तिनका (निवासी: ऋषिनगर, रायपुर)
इसके अलावा 16 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
3. पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी नगर श्री स्वप्निल मुयाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिओम राज चौहान, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, ज्योति प्रसाद उनियाल, राकेश पुण्डीर समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
