
ऋषिकेश
ऋषिकेश स्थित एम्स के छठे दीक्षांत समारोह की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति के इस अति-विशिष्ट दौरे को देखते हुए पूरा प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर हैं। सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए आज को एम्स स्थित हेलीपैड पर सेना के दो MI-17 हेलीकॉप्टर ने जहां दोबारा लैंडिंग और टेक-ऑफ का सफल ट्रायल किया। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने ‘मिनट-टू-मिनट’ प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उपराष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की पूरी प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया। जनपद देहरादून के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबल भी इस कार्यक्रम को लेकर अलर्ट पर नजर आए उन्होंने एम्स पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और रूट का बारीकी से निरीक्षण क्या अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गहन चर्चा भी की। उन्होंने बताया कि एम्स परिसर को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

हेलीपैड से लेकर मुख्य सभागार तक के रास्तों का गहन निरीक्षण किया गया है और आपातकालीन निकास द्वारों की भी जांच की गई है। प्रशासन और एम्स प्रबंधन के बीच समन्वय बैठक भी संपन्न हो चुकी है। जिसमें बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर अंतिम मुहर लगाई गई। कल होने वाले इस गरिमामयी समारोह के लिए ऋषिकेश में सुरक्षा का पहरा बेहद सख्त कर दिया गया है।
