
ऋषिकेश
संसद में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित होने में विपक्षी दलों द्वारा कथित बाधा पहुँचाने और इसे गिराए जाने के विरोध में आज ऋषिकेश के कोयल घाटी क्षेत्र में भारी जन-आक्रोश देखने को मिला। भाजपा युवा मोर्चा और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सड़कों पर उतरकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान के नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हुए। इस विरोध प्रदर्शन में छात्राओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वंदे मातरम ग्रुप और हिन्दू रक्षा मंच के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “महिला विरोधी विपक्ष मुर्दाबाद” जैसे नारों के साथ पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने विपक्ष की भूमिका पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की एक ऐतिहासिक पहल है। विपक्ष द्वारा इसे बाधित करना उनकी महिला विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। जब भी महिलाओं के हितों की बात आती है, विपक्ष राजनीति से प्रेरित होकर बाधा डालता है। देश की जनता उनकी इस नकारात्मक राजनीति को देख रही है। मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता शाह वंदे मातरम ग्रुप की तानिया पाल नगर छात्रा प्रमुख वृंदा कौशल सुहानी सेमवाल, वंशिका शर्मा, शिवानी मिश्रा, पार्षद मुस्कान चौधरी, तनु तेवतिया, रीना शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता ममता रतूड़ी, सुजीत यादव, अनिरुद्ध शर्मा, रणजीत धामी, अमनदीप नेगी, पंकज थपलियाल, मयंक भट्ट आदि उपस्थित रहे।
