
जोशीमठ
उत्तराखंड में बद्रीनाथ से सहस्रधारा देहरादून के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर अचानक लापता हो गया है। घटना के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। तलाश करने के बाद बाद में हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की जानकारी मिली। जिसमें पायलट सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर दोपहर लगभग 1:14 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के लिए उड़ा था। जब यह हेलीकॉप्टर जोशीमठ घाटी के ऊपर से उड़ान भर रहा था, तभी इसका संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल और ग्राउंड से टूट गया। उसी समय ट्रैकिंग सिस्टम भी हेलीकॉप्टर को ट्रैक करने में असमर्थ हो गया। सूचना मिलते ही तमाम सुरक्षा एजेंसियों को हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए भेजा गया बाद में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की जानकारी सार्वजनिक हुई।

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना, चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ की टीमों को तुरंत खोज एवं बचाव अभियानों को शुरू करने के लिए रवाना किया गया है। सुरक्षा के एहतियाती कदम के रूप में, ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के पूरे हेलीकॉप्टर बेड़े की उड़ानों को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। लापता हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 6 लोग सवार थे। पायलट का नाम कैप्टन हिमांशु है। जबकि यात्रियों में प्रथापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के, एचएस नटराज शामिल है।
