
देहरादून पुलिस ने अर्जुन शर्मा हत्याकाण्ड के शूटर और सहयोगी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार। फायरिंग में दो बदमाशों को लगी गोली। दून पुलिस का पलटवार।
हत्याकांड के दृष्टिगत जनपद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ को शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी कर चलाया जा रहा था चेकिंग अभियान।
तड़के सुबह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।

नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश गिरफ्तार। बदमाश के पैर पर लगी गोली, बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया।
चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पर किया फायर। जवाबी कार्यवाही मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार। मुठभेड़ मे गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर पर लगी गोली। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। एसएसपी देहरादून अजय सिंह पहुंचे चिकित्सालय। अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। बदमाशों का चिकित्सालय में कराया जा रहा है उपचार। बदमाशों से दो देशी तमंचे वह एक स्कूटी बरामद। पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली। लगातार पूछताछ जारी।
