

ऋषिकेश
सावन के आखिरी सोमवार को शिव भक्तों की सेवा के लिए लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने खीर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया। मुखर्जी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने अपना विशेष सहयोग दिया। मौके पर 101 लीटर दूध की खीर का वितरण किया गया। क्लब के कोषाध्यक्ष कमल नारंग और महेश किंगर ने बताया कि नीलकंठ आने जाने वाले शिव भक्तों की सेवा को यह कार्यक्रम समर्पित रहा। मौके पर क्लब के सदस्यों ने शिव भक्तों के साथ मिलकर हर-हर महादेव, बम बम भोले के जयकारे लगाए। खास बात यह रही कि मौके पर शिव भक्तों को स्वच्छता के प्रति क्लब के सदस्यों ने जागरूक किया। उन्हें प्रसाद खाने के बाद पत्तल दौने डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया। अपने-अपने क्षेत्र में भी साफ सफाई रखने का संकल्प दिलाया। क्लब के इस सराहनीय कार्यक्रम को लेकर शिव भक्तों ने जमकर प्रशंसा की है। मौके पर ललित मोहन मिश्रा, विनीत चावला, लोकेश अग्रवाल, विकास गोयल, शिवम अग्रवाल, रजत भोला, अक्षत चौहान आदि उपस्थित रहे।
