

ऋषिकेश
परमार्थ निकेतन में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड प्रांत की दो दिवसीय प्रांत कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। 17 और 18 अगस्त को आयोजित इस बैठक में संगठन के आगामी विस्तार, छात्रहित के मुद्दों और विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री स. बालकृष्ण, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, उत्तराखंड के प्रांत संगठन मंत्री अंकित सुंद्रीयाल, प्रदेश मंत्री यशवंत पवार तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह-प्रचारक चंद्रशेखर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं के समाधान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। बैठक के दौरान राज्य के विभिन्न परिसरों में ABVP की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान मयंक भट्ट, ऋषभ चौहान, अक्षत बिजल्वाण, सक्षम चौहान, आयुष भंडारी, अमन निषाद, रोहित राम, मोहित डंगवाल, अंशुल, मनु प्रताप सिंह, प्रकाश, आर्यन, वृंदा, आशा, आकांक्षा, प्राची, सोनिया, प्रिंस और शिवानी सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
