

डोईवाला
परवादून जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक डोईवाला ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डोईवाला ब्लॉक प्रमुख एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव सिंह ने की। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और संगठन की मजबूती, जनसरोकार के मुद्दों तथा बूथ स्तर पर पार्टी के विस्तार को लेकर रणनीति बनाई गई।
नेताओं के मुख्य विचार:
पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण: “नई टीम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी को टीम भावना के साथ काम करते हुए कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा।”

परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल: “कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन में नई ऊर्जा आएगी और क्षेत्र के विकास व जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।”
ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह: “संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। सभी पदाधिकारियों को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान निकालना होगा।”
सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित: “नई जिला कार्यकारिणी के गठन से युवाओं और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है। हम मिलकर जनता का विश्वास और मजबूत करेंगे।”

बिजली विभाग की लापरवाही से हुई मौतों पर जताया शोक
बैठक के अंत में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट और ऋषिकेश में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण जान गंवाने वाली मां-बेटी की आत्मशांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
ये रहे उपस्थित:
बैठक में कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्विनी बहुगुणा, नीरज त्यागी, पीआईसी प्रबंधक मनोज नौटियाल, प्रदेश सचिव राकेश सिंह, डोईवाला नगर अध्यक्ष करतार नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजिंदर सिंह ताज, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, रेखा बहुगुणा, जिला महासचिव गजेंद्र विक्रम शाही, जिला मीडिया प्रभारी राहुल सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी अनुज कन्नौजिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, पूर्व सैनिक संगठन जिलाध्यक्ष महेश कुकरेती, एससी विभाग जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद सहित कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
