

ऋषिकेश
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से 515 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है।
पुलिस चेकिंग के दौरान आईडीपीएल लेडीज क्लब मार्ग के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे रोहित नाथ निवासी काली की ढाल, ऋषिकेश को रोका गया। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से चरस बरामद हुई।
पूछताछ में खुलासा: आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान अधिक मुनाफे के लालच में घूम-घूमकर नशेड़ियों को चरस बेचने की फिराक में था। मुनाफा बढ़ाने के लिए वह चरस में धूपबत्ती भी मिला देता है। यह चरस उसने काली की ढाल निवासी ‘रिक्कू’ से खरीदी थी। पुलिस अब मुख्य तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
आईडीपीएल चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
