
ऋषिकेश
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन श्यामपुर स्थित एक स्थानीय होटल में बड़े उत्साह, भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से लॉयन शिवम अग्रवाल को अध्यक्ष, लॉयन अक्षत चौहान को सचिव और लॉयन कमल नारंग को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर क्लब के लिए एक और गौरवशाली क्षण रहा, जब इसके वरिष्ठ सदस्यों को डिस्ट्रिक्ट 321C1 में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया। इनमें लॉयन रजत भोला को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लॉयन ललित मोहन मिश्र को डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, लॉयन विकास ग्रोवर को रीजन चेयरपर्सन, लॉयन विनोद बिष्ट को जोन चेयरपर्सन और लॉयन विनीत चावला को डिस्ट्रिक्ट क्राउन का दायित्व प्रदान किया गया है।
18 वर्षों से समाज सेवा में अग्रणी है डिवाइन परिवार
क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन ललित मोहन मिश्र ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन पिछले 18 वर्षों से लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। चाहे रक्तदान शिविर हो, जरूरतमंदों की मदद, बच्चों की स्कूली फीस, निर्धन युवतियों का विवाह या शीतकाल में चाय-कंबल वितरण, क्लब हमेशा सेवा कार्यों में तत्परता से आगे रहता है।

नवनियुक्त अध्यक्ष लॉयन शिवम अग्रवाल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे लायंस के मूल मंत्र “We Serve” (हम सेवा करते हैं) को आत्मसात करते हुए सेवा, सहयोग और समर्पण के एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे। क्लब के सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में संस्था सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।

ये रहे उपस्थित:
इस गरिमामयी अवसर पर महेश किंगर, कपिल गुप्ता, नवीन गाँधी, आशु डंग, जगमीत सिँह, दिनेश अरोरा, अमित सूरी, अनिरुद्ध गुप्ता, तरुण प्रभाकर, हेमंत सुनेजा, किशोर मेहता, आदित्य गाँधी, विकास गोयल, सावन खुराना और अभिनव गुप्ता सहित क्लब के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
