
ऋषिकेश
समाज सेवा के अपने सतत प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब ऋषिकेश ने एक सराहनीय पहल की है। क्लब की ओर से गुमानीवाला स्थित श्रीजी ब्राइट लैंड स्कूल के विद्यार्थियों के लिए 15 सेट स्कूल बेंच एवं डेस्क उपलब्ध कराए गए है।
विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर अध्ययन वातावरण
इस सेवा परियोजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक एवं सुगमता से अपनी शिक्षा ग्रहण कर सकें। इस मदद पर खुशी जताते हुए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब का यह सहयोग विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
इन रोटेरियन सदस्यों ने किया प्रायोजित
इस जनहितकारी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में क्लब के तीन प्रमुख सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस सेवा प्रकल्प के मुख्य प्रायोजक रोटेरियन राजीव गर्ग, रोटेरियन गौरव अग्रवाल एवं रोटेरियन नितिन रहे। जिनके आर्थिक और नैतिक सहयोग से यह प्रोजेक्ट पूरा हुआ।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
स्कूल परिसर में आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में रोटरी क्लब के कई गणमान्य सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से यह शामिल हैं।
- रो हिमांशु
- रो लक्ष्मण सिंह चौहान
- रो जितेन्द्र बर्तवाल
- रो भारत शर्मा
- मेहरबान सिंह बिष्ट
- मनीष राजपूत
- सीए प्रतीक अग्रवाल
- अशोक अग्रवाल

भविष्य में भी सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने तथा जीवन में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही, रोटरी क्लब ऋषिकेश ने भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में ऐसे जनकल्याणकारी प्रकल्पों को निरंतर संचालित करने का अपना संकल्प दोहराया।
