
ऋषिकेश
समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले लायंस क्लब डिवाइन ऋषिकेश ने राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्लब ने स्वास्थ्य और वित्तीय क्षेत्र में समाज को उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। यह पूरा कार्यक्रम जोनल कैबिनेट कोऑर्डिनेटर लायन ललित मोहन मिश्रा एवं वरिष्ठ सदस्य लायन महेश किंगर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से लायन शिवम अग्रवाल (अध्यक्ष), लायन अक्षत चौहान (सचिव), लायन कमल नारंग (कोषाध्यक्ष) इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में लायन विकास ग्रोवर, लायन रजत भोला, लायन विनोद बिष्ट, लायन लोकेश अग्रवाल तथा लायन दिनेश अरोड़ा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और सम्मानित होने वाले डॉक्टरों व सीए का उत्साहवर्धन किया। इन सभी सदस्यों ने बताया कि चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स हमारे समाज के दो मजबूत स्तंभ हैं। एक हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करता है और दूसरा देश की वित्तीय सेहत को संभालता है। इनका सम्मान करना उनके लिए गर्व की बात है। 
