
ऋषिकेश
ऋषिकेश के सन-शाइन होटल में रविवार को युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से रणनीति बनाई गई।
कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मजबूत होगा संगठन: गौरव भारती
बैठक का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव भारती ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें और कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को आम जनता तक पहुँचाएं। उन्होंने युवाओं के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाने पर जोर दिया।
युवाओं के संघर्ष और जनसेवा का इतिहास: शूरवीर सिंह सजवाण
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से युवाओं के संघर्ष और जनसेवा से जुड़ा रहा है। संगठन जितना मजबूत होगा, जनता का विश्वास उतना ही बढ़ेगा, जिससे युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

सकारात्मक बदलाव के लिए जनता के बीच जाएं: जयेंद्र रमोला
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने अपने संबोधन में कहा कि देश और प्रदेश का युवा आज राजनीति में सकारात्मक बदलाव का आकांक्षी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वे जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख के सहभागी बनें और स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्षरत रहें।
गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचेगी युवा कांग्रेस: अभिनव सिंह मलिक
पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस व पार्षद एडवोकेट अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से युवाओं की बुलंद आवाज रही है। अब समय आ गया है कि संगठन को हर गांव और हर वार्ड तक फैलाया जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने की अपील की और उम्मीद जताई कि संगठन आने वाले समय में जनहित के मुद्दों को और अधिक प्रखरता से उठाएगा।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आरिफ अली, प्रदेश सचिव अंकुश प्रकाश, विधानसभा अध्यक्ष (डोईवाला) विवेक सैनी, विधानसभा अध्यक्ष (ऋषिकेश) रवि थापा, जिला उपाध्यक्ष विशाल, ब्लॉक अध्यक्ष (श्यामपुर) अंकित सजवाण, ब्लॉक अध्यक्ष (ऋषिकेश) हिमांशु कश्यप, ब्लॉक उपाध्यक्ष मयंक पाल, ब्लॉक महासचिव गौरव जोशी सहित विशाल भारती, सुन्नी, सौरव वर्मा, दिनेश, कपिल, गौरव और समीर सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
