
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य हों पूरे, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल
ऋषिकेश/रायवाला
आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर क्षेत्र को बाढ़ के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। हाल ही में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में प्रस्तुत कार्ययोजना के बाद, डॉ. अग्रवाल ने आज रायवाला और श्यामपुर क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण किया।
विधायक ने रायवाला के अडवाणी प्लाट, गौहरी माफी एवं खदरी खड़क माफ में चल रहे चैनलाइजेशन (नदी का रुख मोड़ने/साफ करने) के कार्यों का स्थलीय मुआयना कर प्रगति का जायजा लिया।
गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कार्यों की तकनीकी गुणवत्ता और मानकों की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े कार्य सीधे तौर पर जनता की जान-माल से जुड़े हैं और अत्यंत संवेदनशील हैं। इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कार्य मानसून के सक्रिय होने से पहले अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं ताकि स्थानीय जनता को कोई नुकसान न हो। उन्होंने विभाग को संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी करने और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन लगाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जनता के बीच पहुंचे विधायक, मौके पर ही दिए समाधान के आदेश
इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने साफ किया कि जनहित के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान यह रहे उपस्थित
इस औचक निरीक्षण के मौके पर सिंचाई विभाग के उपखंड अधिकारी सुरेंद्र श्रीकोटी एवं कनिष्ठ अभियंता अखिलेश झींकवान सहित भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें:
- रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, गौहरी माफी ग्राम प्रधान ज्योति सेमवाल।
- पंचायत सदस्य गौरव चौहान, अनूप नेगी, अनीश, हरीश नेगी, बलवीर नेगी।
- पूर्व ग्राम प्रधान रोहित नौटियाल, स्वरूप सिंह पुंडीर, देवेंद्र सेमवाल, रामचंद्र जोशी।
- नारायण सिंह कैंतूरा, सूरत सिंह नेगी, मोहन सिंह रावत, सुन्दरमणि शास्त्री, लाखीराम रतूड़ी, गुड्डी देवी और अखिलेश मित्तल आदि गणमान्य लोग शामिल थे।
