
नरेंद्रनगर
जनपद टिहरी की नरेंद्र नगर थाना पुलिस एसओजी और एएनटीएफ की टीम ने नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से संयुक्त टीम ने 100 पेटी बीयर बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है। परिवहन में इस्तेमाल वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि गुजराड़ा रोड पर मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक यशवंत खत्री, ओंमकांत भूषण और अपर उप निरीक्षक कपिल ने टीम के साथ चेकिंग की इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर पुलिस को बीयर की पेटियां बरामद हुई। जांच में पता चला कि यह सभी बियर हरियाणा ब्रांड की है। तस्कर की पहचान मंडावली बिजनौर निवासी अक्षय सिंह के रूप में हुई है पूछताछ में अक्षय ने बताया कि वह यह बियर धनोल्टी में पर्यटकों को बेचने के लिए ले जा रहा था। फिलहाल पुलिस में आरोपी को मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
