
ऋषिकेश
उत्तराखंड के युवाओं और जनमुद्दों पर मुखर रहने वाले संगठन उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने ऋषिकेश क्षेत्र में अपनी सांगठनिक गतिविधियों को तेज करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बॉबी पंवार ने ऋषिकेश निवासी यशवंत रावत को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें संगठन प्रभारी ऋषिकेश विधानसभा के पद पर नियुक्त किया है। मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति-पत्र के अनुसार, यशवंत रावत की संगठन के प्रति निष्ठा, जुझारूपन और सामाजिक क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नियुक्ति-पत्र में यह विश्वास जताया गया है कि नवनियुक्त प्रभारी यशवंत रावत संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही वे उत्तराखंड के बुनियादी सरोकारों जल, जंगल, जमीन और राज्य के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित भाव से काम करेंगे। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने नवमनोनित पदाधिकारी से अपेक्षा की है कि वे मोर्चा की मर्यादा और कड़े अनुशासन के भीतर रहकर आम जनता से जुड़े मुद्दों और जनसरोकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे। इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर यशवंत रावत को संगठन के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।
