
ऋषिकेश
चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के संकल्प के साथ नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित 15 दिवसीय भोजन प्रसाद सेवा निरंतर जारी है। गुरुवार को ऋषिकेश स्थित ISBT ट्रांजिट कैंप में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर आयुक्त श्री गोपाल जी ने शिरकत की। सेवा से मजबूत होता है सामाजिक भाव कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को भोजन परोसा और श्रमदान किया। संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे निस्वार्थ आयोजनों से समाज में सेवा, समर्पण और आपसी सहयोग की भावना को मजबूती मिलती है। तीर्थयात्रियों की सेवा करना देवभूमि की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है।

प्रतिदिन 700 श्रद्धालु ले रहे हैं प्रसाद
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस 15 दिवसीय अभियान के तहत प्रतिदिन लगभग 700 श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को देवभूमि की संस्कृति के अनुरूप सेवा, समर्पण और संस्कार का अनुभव कराना है।
इनका रहा विशेष सहयोग
भोजन वितरण और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और सेवादारों ने अपना योगदान दिया। सेवा कार्य में मुख्य रूप से

हरीश आनंद, अनु भावना, ममता, सतीश अग्रवाल
सह-संस्थापक नूपुर गोयल, शिखा पाल, अंजना, सोनू, पूनम, जन औषधि केंद्र से रतिराम, मंजीत कौर डंग शामिल रहे। ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने संकल्प दोहराया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए यह अभियान पूरी निष्ठा के साथ आगे भी जारी रहेगा।
