
मुनिकीरेती
ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 533 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने तस्कर को मुकदमा दर्ज करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दे कि एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे के निर्देशों पर जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुनिकीरेती थाना पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध पाए जाने पर एक युवक की तलाशी ली गई। जिसके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुनील थापा निवासी हरियाणा टापू हरिद्वार के रूप में हुई है जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास और नशीले पदार्थों के सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी है।
