
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी पुलिस और प्रशासन ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। मोरी क्षेत्र के एक दूरस्थ गांव में भारी मात्रा में की जा रही अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मोरी के सुदूरवर्ती ग्राम पेन्सर में तहसीलदार सरदार सिंह चौहान और थानाध्यक्ष दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

इस दौरान लगभग 75 वर्ग मीटर के दायरे में बिना किसी लाइसेंस के की जा रही अफीम की अवैध खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। मौके से आवश्यक साक्ष्य के तौर पर पोस्त और डंठल के नमूने भी एकत्रित किए गए हैं। फिलहाल 31 लोगों के खिलाफ नशे की खेती करने के आरोप में मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं पुलिस ने मामले में ग्रीम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है जल्दी ही बड़ा एक्शन लिया जाएगा।
