
ऋषिकेश
तीर्थनगरी में सुबह-सुबह अचानक बदले मौसम के बाद चले तेज अंधड़ ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यक्त कर दिया। भारी बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान श्यामपुर नटराज बायपास मार्ग पर दो विशालकाय पेड़ धराशाही हो गए। पेड़ सड़क पर गिरे तो हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों ने खुद ही कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर साइड करना शुरू किया।

इस दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सहयोग करते हुए पेड़ों को कटवाया और हाईवे से किनारे किया। इस दौरान हाइवे पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहा और ट्रैफिक को डायवर्ट कर गंतव्य की ओर रवाना किया। श्यामपुर चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने बताया कि फिलहाल हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य रूप से चलना शुरू हो गया है। पेड़ों को वन विभाग की टीम ने काटकर साइड कर दिया है। पुलिस ने बारिश और तेज तूफान के दौरान वाहन चालकों को वाहन चलाने में सावधानी बरतने की अपील की है। पैदल चलने वाले लोगों को भी जोखिम लेकर सड़कों पर न चलने के लिए कहा है।
