
ऋषिकेश
23 अप्रैल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से ‘अलर्ट मोड’ पर हैं।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा और ‘मॉक ड्रिल’
उपराष्ट्रपति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आज एम्स के हेलीपैड पर सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर ने सुरक्षित लैंडिंग और टेक-ऑफ का सफल परीक्षण (ट्रायल) किया। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने मिनट-टू-मिनट प्रोटोकॉल का पालन करते हुए व्यवस्थाओं का खाका खींचा।
एजेंसियों ने डाला एम्स में डेरा
उपराष्ट्रपति के आगमन से पूर्व ही पुलिस और विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने एम्स परिसर को अपनी सुरक्षा घेरे में ले लिया है। प्रशासन का दावा है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खास बात: सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर केवल उन्हीं व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा जिनके पास वैध अनुमति होगी। इसके लिए प्रशासन ने एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की है।

रूट प्लान तैयार: हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल (ऑडिटोरियम) तक जाने और वापस लौटने के रास्तों का गहन निरीक्षण किया गया है।
बैठक और रणनीति: सुरक्षा एजेंसियों और एम्स प्रशासन के बीच समन्वय बैठक हो चुकी है, जिसमें कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश, बैठने की व्यवस्था और आपातकालीन निकास जैसे बिंदुओं पर गहन मंथन किया गया।
हाई अलर्ट: समारोह की गरिमा और सुरक्षा को देखते हुए पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
