देहरादून
उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह अनुभाग-1 द्वारा जारी इस आदेश के तहत कई जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। गृह सचिव शैलेश बगौली ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब नवीन तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार:
प्रमोद कुमार: अपर पुलिस अधीक्षक (नगर, देहरादून) से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर, रुद्रपुर)
स्वतंत्र कुमार सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (सतर्कता सेक्टर, देहरादून) से अपर पुलिस अधीक्षक (देहात-2, देहरादून)
मनोज कत्याल: अपर पुलिस अधीक्षक (हल्द्वानी, नैनीताल) से उपसेनानायक (31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर)
उत्तम सिंह नेगी: अपर पुलिस अधीक्षक (ऊधमसिंहनगर) से अपर पुलिस अधीक्षक (सतर्कता सेक्टर, देहरादून)
हरबन्स सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (अल्मोड़ा) से अपर पुलिस अधीक्षक (हल्द्वानी, नैनीताल)
शेखर चन्द्र सुयाल: अपर पुलिस अधीक्षक (देहात, हरिद्वार) से अपर पुलिस अधीक्षक (देहरादून नगर)
अनुषा बडोला: अपर पुलिस अधीक्षक (ए.टी.सी., हरिद्वार) से अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर)
अमित कुमार: अपर पुलिस अधीक्षक (नैनीताल) से अपर पुलिस अधीक्षक (टिहरी)
राजेश कुमार भट्ट: पुलिस अधीक्षक (सतर्कता, मा. उच्च न्यायालय, नैनीताल) से अपर पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय)
मिथिलेश कुमार सिंह: उपसेनानायक (31वीं वाहिनी पी.ए.सी.) से पुलिस अधीक्षक (सतर्कता, मा. उच्च न्यायालय, नैनीताल)
अभय सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (हरिद्वार) से अपर पुलिस अधीक्षक (हरिद्वार ग्रामीण)
दीपक सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (टिहरी) से अपर पुलिस अधीक्षक (हरिद्वार नगर)
आदेश में स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण कर, प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को प्रेषित करेंगे।
