

ऋषिकेश
सावन मास के अवसर पर ऋषिकेश से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे शिव भक्तों पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांवड़ियों को फल एवं अल्पाहार वितरित किए और उनकी सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की। कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु ऋषिकेश की पवित्र भूमि से गंगाजल भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने निकलते हैं। यह यात्रा श्रद्धा, आस्था और भक्ति का एक अलौकिक संगम है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को श्रावण मास की हार्दिक बधाई दी और समस्त विश्व की शांति, सुख-समृद्धि एवं जन-कल्याण की प्रार्थना की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के
मनोज ध्यानी (मंडल अध्यक्ष, ऋषिकेश)
सुरेंद्र सिंह सुमन (मंडल अध्यक्ष, वीरभद्र)
सुमित पंवार (जिला मंत्री, भाजपा)
कौशल बिजलवान (जिला महामंत्री, युवा मोर्चा)
सत्यपाल राणा एवं पुनिता भंडारी (मंडल महामंत्री)
पिंकी धस्माना (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा)
अनिरुद्ध शर्मा (मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा)
हर्ष पाल (महामंत्री)
इसके अतिरिक्त सोनू पांडेय, जितेंद्र पाल पाठी, राजेंद्र बिजलवान, विपिन कुकरेती, सुमित सेठी, विनायक कुमार, मुन्नी राजपूत, पूजा गौड़, ज्ञानवती देवी, विनीता वर्मा, सौरव गर्ग सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
