
ऋषिकेश
ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती थाना क्षेत्र से इस वक्त की बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आई है। यहां शिवपुरी चौकी में तैनात प्रभारी विनोद कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से विभाग में शोक की लहर है। परिजनों में भी कोहराम मच गया है।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक विनोद कुमार बीती रात मुनिकीरेती में नाइट ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह करीब साड़े 6 बजे उन्होंने अपनी ड्यूटी समाप्त करी और तपोवन से शिवपुरी चौकी की ओर अपनी निजी स्कॉर्पियो से निकल गए। 10 मिनट बाद ही पुलिस को सड़क हादसे के तहत सूचना मिली कि स्कॉर्पियो शिवपुरी और ब्रह्मपुरी के बीच खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खाई में उतरे एसडीआरएफ के जवानों ने देखा कि वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। लेकिन चौकी प्रभारी अचेत अवस्था में झाड़ियां में फंसे हैं। किसी तरह जवानों ने चौकी प्रभारी को बाहर निकाला और एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सूचना मिलते ही विनोद कुमार के भाई और पुलिस विभाग में तैनाद कैलाश गेट चौकी प्रभारी आशीष शर्मा मौके पर फफक पड़े। कुछ देर बाद पुलिस कप्तान श्वेता चौबे और विभाग के अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आशीष शर्मा को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। पुलिस विभाग के मुताबिक प्रथम दृष्टि नींद की झपकी आने की वजह से हादसा होने की आशंका है। जांच के बाद ही घटना के स्पष्ट कारण पता चल पाएंगे। विनोद कुमार अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
