ऋषिकेश
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शहर में जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ एम्स से किया गया। रैली में पुलिस, पीडब्लूडी, स्वास्थ्य और अन्य विभागों ने अपना सहयोग दिया। रैली के दौरान वाहन चलाने वाले लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए भी गुड सेमेरिटन योजना के तहत लोगों को जागरूक रहने की अपील की। एआरटीओ परवर्तन रश्मि पंत ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 16 जनवरी को शुरू हुआ था। जो 14 फरवरी को समाप्त होगा। इस माह में परिवहन विभाग ने पूरे शहर में कई प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम किये। जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। आज भी इसी उद्देश्य को सफल बनाने के लिए जागरूक रैली निकाली गई है। रैली में शामिल सड़क सुरक्षा समिति और उससे जुड़े स्टेक होल्डर्स ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने और कराने का संकल्प भी लिया है। सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वालों को गुड सेमेरिटन योजना के तहत 25 हजार का नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र सम्मान के साथ दिए जाने की जानकारी भी लोगों को दी गई।
