
शहर में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल। बेखौफ हमलावरों ने युवक को किया अचेत।
ऋषिकेश
ऋषिकेश के कोयल घाटी में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को बारी-बारी से पीटते हुए नजर आए हैं। घटना 2 फरवरी रात की बताई जा रही है। युवक की पिटाई किसी विवाद में हुई है इसका अभी पता नहीं चला है, लेकिन सोशल मीडिया पर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग हुई है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हुए हैं। जिन्हें दूसरे राज्य का बताया गया है। बड़ी बात यह है की बारी-बारी से लोग युवक को पीटते रहे, मगर मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ लोग घटना की वीडियो मोबाइल में कैद करते रहे और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो के मुताबिक युवक को इतना पीटा गया कि आखिर में वह सड़क पर अचित हो गया। एक हमलावर ने तो युवक का सड़क पर लेटाकर गला तक दबाया और बाद में उसके गले पर पर भी रख दिया। हैरानी की बात यह है की घटना के दौरान एक ट्रैफिक चलने वाला होमगार्ड भी मूकदर्शक बना रहा। शायद यही वजह रही कि हमलावर बेखौफ होकर युवक को पीटते रहे और फिर मौके से भाग गए।
