टिहरी
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए टिहरी पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों और CIU टीम के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य एजेंडा लंबे समय से फरार चल रहे मफरूरों और इनामी अपराधियों की धरपकड़ तेज करना रहा।
बैठक की मुख्य बातें
प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश: एसएसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए।

संभावित ठिकानों पर विशेष नजर: पुलिस को अपराधियों के संभावित ठिकानों और उनके संपर्कों की जानकारी जुटाकर उन पर कानूनी शिकंजा कसने को कहा गया है। इसके लिए विशेष प्रयास करने पर जोर दिया गया।
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि अपराधियों की गिरफ्तारी में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करें।
लगातार मॉनिटरिंग: सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में गिरफ्तारी के लिए चल रहे प्रयासों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
टिहरी गढ़वाल पुलिस ने दोहराया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ उनका अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा, ताकि आम जनता में सुरक्षा का भाव और अधिक मजबूत हो सके।
