ऋषिकेश
उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों ने अपनी गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अपने जनाधार को मजबूत करने और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने के लिए कमर कस ली है। आज ऋषिकेश देहात क्षेत्र के गढ़ी मयचक ग्रामसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव से पहले बूथ और ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करना तथा नए ग्रामसभा अध्यक्ष का चुनाव करना रहा।
सर्वसम्मति से विनोद रावत के नाम पर मुहर
बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला ने वरिष्ठ व निष्ठावान कार्यकर्ता विनोद रावत को ग्रामसभा अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर बैठक में मौजूद सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने एक स्वर में अपनी सहमति जताई। कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल की संस्तुति पर श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल पंवार ने विनोद रावत को गढ़ी मयचक ग्रामसभा अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।

विधानसभा चुनाव 2027: ग्रामीण क्षेत्रों की किलाबंदी पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में संगठन की मजबूती पर बल दिया। जयेंद्र रमोला प्रदेश महासचिव व विजयपाल पंवार ब्लॉक अध्यक्ष नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का रास्ता ग्रामीण क्षेत्रों और बूथ स्तर की मजबूती से होकर गुजरता है। समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि विनोद रावत अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठापूर्वक करते हुए आमजन की समस्याओं को उठाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। दिनेश बिष्ट व जितेन्द्र रांगड़ ने कहा कि क्षेत्रवासियों के अधिकारों की रक्षा और विधानसभा चुनाव में विजय के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मैदान में उतरना होगा। कांग्रेस सदैव जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई लड़ती रही है, और पार्टी का लक्ष्य हर गांव व बूथ तक अपनी पैठ को मजबूत बनाना है।
बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का संकल्प
अपनी नियुक्ति पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त ग्रामसभा अध्यक्ष विनोद रावत ने कहा कि वे आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए गढ़ी मयचक के प्रत्येक बूथ स्तर पर संगठन को एकजुट व सक्रिय करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
बैठक में ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में चुनावी रणनीति और रणनीतिक तैयारियों पर चर्चा के दौरान विक्रम रावत, सतनाम सिंह, निर्मल रांगढ, प्रदीप तडियाल, जितेंद्र रागढ़, दिनेश बिष्ट, जसपाल सिंह, गोविंद सिंह, जयदेव सिंह, बलजीत, जगमोहन सिंह, त्रिलोक सिंह, अर्जुन रागढ़, सन्नी, सागर, कमल कंडियाल, नवजोत पोखरियाल, नरेश पोखरियाल, दिगंबर सिंह रावत, राहुल, कैलाश, दिनेश गुसाईं और शुभम पोखरियाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
