ऋषिकेश
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के मुनिकीरेती नगरपालिका पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी उत्तराखंड दौरे के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री का आगामी अक्टूबर माह में उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य को कई बड़ी सौगातें देंगे। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान उत्तराखंड में हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा उनका केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम जाकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम भी शामिल है। प्रधानमंत्री के स्वागत और जनता से संवाद के लिए एक भव्य रोड शो आयोजित करने की योजना भी है। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री के इस संपूर्ण कार्यक्रम और रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
