ऋषिकेश
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। एसपी जया बलूनी ने बताया कि 23 सितंबर को ऋषिकेश की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी बाजार जाने के लिए घर से निकली जो वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब बेटी का कुछ पता नहीं चला। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते मामले में मुकदमा दर्ज कर बेटी की तलाश शुरू की गई। इस दौरान पता चला की बेटी को कृष्ण वर्मा नाम का युवक अपने साथ भाग ले गया है। आज पुलिस ने आरोपी को आईडीपीएल से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी पर पोक्सो एक्ट की धारा को बढ़ाया गया है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है। बेटी को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
