ऋषिकेश
ऋषिकेश छात्रसंघ चुनाव 2026-27: परिणाम घोषित, वैभव रावत बने अध्यक्ष; देखें सभी विजयी प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट
ऋषिकेश: पं० ललित मोहन शर्मा परिसर श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय में छात्र-संघ निर्वाचन 2026–27 के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो० वी० के० गुप्ता द्वारा हस्ताक्षरित आधिकारिक परिणाम सूची के अनुसार चुनाव के नतीजे इस प्रकार हैं।
पदवार विजेता और मतों का विवरण
1. अध्यक्ष (President)
* वैभव रावत (निर्वाचित): 1042 मत
* प्रियांशु कुमाई: 999 मत
* (जीत का अंतर: 43 मत)
2. उपाध्यक्ष (Vice President)
* निकिता प्रजापति (निर्वाचित): 1086 मत
* उदित झा: 940 मत
3. सचिव (Secretary)
* रेहान बन्दोलिया (निर्वाचित): 1276 मत
* अखिल गुलेरिया: 744 मत
4. सहसचिव (Joint Secretary)
* कशिश राजपूत (निर्वाचित): 1118 मत
* कामना रागड़: 896 मत
5. कोषाध्यक्ष (Treasurer)
* अंजली कोठियाल: निर्विरोध निर्वाचित
6. विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (U.R.)
* कुणाल नेगी (निर्वाचित): 876 मत
* प्रिंस: 856 मत
* ओम जायसवाल: 295 मत

परिसर में जश्न का माहौल
परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी के साथ अपनी जीत का जश्न मनाया।
