
ऋषिकेश
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं लोकसभा सांसद के.सी. वेणुगोपाल के देवभूमि उत्तराखंड आगमन को लेकर ऋषिकेश विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह है। उनके स्वागत के लिए ऋषिकेश से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन स्वागत समारोह में शिरकत करेंगे। इस भव्य स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भवन ऋषिकेश में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि के.सी. वेणुगोपाल का उत्तराखंड आगमन संगठन को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इससे आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। नेताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और जोश का संचार होगा। उन्होंने आह्वान किया कि समस्त कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल और अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और संगठन के प्रति अपनी एकजुटता व प्रतिबद्धता का परिचय दें। तैयारी बैठक में संगठन की एकजुटता पर बल दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अरविन्द जैन
बैशाख सिंह पयाल
पार्षद भगवान सिँह पंवार
सरोजिनी थपलियाल
पुष्पा मिश्रा
सूरत सिंह कोहली
राकेश अग्रवाल
राजेंद्र भंडारी
परमेश्वर राजभर
हिमांशु जाटव
हिमांशु कश्यप
बप्पी अधिकारी
